{"_id":"64386b4b6efb46059b0777ce","slug":"two-youths-snatched-mobile-phone-on-the-pretext-of-asking-the-address-one-arrested-mohali-news-c-16-1-113582-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पता पूछने के बहाने दो युवकों ने झपटा मोबाइल फोन, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पता पूछने के बहाने दो युवकों ने झपटा मोबाइल फोन, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने दो युवकों ने झपटा मोबाइल फोन, एक गिरफ्तार
काला अंब से से मुंडी खरड़ में अपने मौसा-मौसी को मिलने के लिए आया था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। काला अंब से गांव मुंडी खरड़ में अपने मौसा-मौसी से मिलने आए एक युवक का मोबाइल दो युवक झपटकर ले गए। थाना सिटी खरड़ पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी गांव संतेमाजरा और संजय कुमार निवासी खूनीमाजरा के रूप में हुई है। संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरविंदर सिंह फरार है।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी गांव डड जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) ने पुलिस को बताया कि 5 अप्रैल को वह काला अंब से मुंडी खरड़ अपने मौसा-मौसी को मिलने आया था। जब वह मुंडी खरड़ के बस स्टैंड पर उतरा तो शाम करीब 5 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आकर रुके और उससे एक जगह का पता पूछने लगे। उसने उन्हें बताया कि वह इस इलाके में नया है इसलिए वह नहीं जानता। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को फोन करने के लिए मोबाइल फोन मांगा। जब उसने अपना मोबाइल उनकी और किया तो वे मोबाइल छीनकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। इस दौरान उसने काफी शोर मचाया और मोटरसाइकिल का पीछा भी किया, लेकिन झपटमार भाग गए। अब तक वह अपने तौर पर दोनों झपटमारों के बारे में छानबीन करते रहे। एक दिन अचानक उसने दोनों झपटमारों को देखा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मोबाइल रखने के आरोप में एक आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।