फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths riding a scooter injured in collision with a tipper, one seriously

Mohali News: स्कूटी सवार दो युवक टिप्पर की टक्कर से घायल, एक गंभीर

Sun, 31 Dec 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a scooter injured in collision with a tipper, one seriously
डेराबस्सी। गांव पंडवाला में किसी काम से आए दो युवकों की स्कूटी को तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। घायलों की पहचान सुखजीत सिंह निवासी गांव निंबुआ और विशाल के रूप में हुई है। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां विशाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इस हादसे में घायल सुखजीत सिंह के बयान पर डेराबस्सी थाने में अज्ञात टिप्पर चालक पर केस दर्ज किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने नाके पर तैनात दो पुलिस होमगार्डों को कुचल दिया था। डेराबस्सी क्षेत्र में लगातार खनन करने वाले यह टिप्पर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिस कारण आए दिन इनकी चपेट में आकर या तो किसी की जान जा रही है या वाहन चालक घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुखजीत सिंह ने बताया कि वह गांव पंडवाला के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता है। 28 दिसंबर को वह अपने दोस्त विशाल के साथ बैटरी वाली स्कूटी पर गांव मुबारिकपुर से काम के लिए पंडवाला आए थे। रात करीब 8 बजे जब वह जनक सिंह की कोठी के सामने गांव पंडवाला पहुंचे तो पीछे से सुंडरा साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां विशाल की गंभीर हालत के चलते उसे जीएमसीएच-32 रैफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच के बाद फरार टिप्पर चालक पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed