{"_id":"665523b0eb16a439d00d4168","slug":"two-youths-riding-a-bike-absconded-after-snatching-the-bag-of-a-teacher-sitting-in-a-car-case-registered-mohali-news-c-71-1-mli1004-115091-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कार में बैठी टीचर का बैग छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कार में बैठी टीचर का बैग छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार, केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। फेज-11 में बाइक पर आए दो युवक कार में बैठी टीचर का बैग छीनकर फरार हो गए। कार में सवार महिला ने बाइक सवारों का पीछा किया और शोर भी मचाया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाईं। शिकायतकर्ता फेज-10 निवासी जगदीप कौर ने फेज-11 थाना पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने जांच के बाद दो अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जगदीप कौर ने पुलिस बताया कि वह निजी स्कूल में टीचर है। उसका बेटा बीरप्रताप सिंह 5 साल का है जो कि बीमार था। वह उसकी दवा लेने कार में फेज-10 मोहाली गई थीं। दवा लेने के बाद वह सिल्वी पार्क फेज-10 मोहाली में कॉर्नर दुकान पर नारियल पानी की फड़ी के पास नारियल पीने के लिए रुकी थी। उन्होंने कार में बैठी अपनी बेटी व बेटे को नारियल पानी लेकर दिया और आकर ड्राइवर सीट पर बैठ गई। तभी बाइक सवार दो युवक कार के आगे बाइक लगाकर खड़े हो गए। उनका बेटा अगली सीट पर बैठा था और बेटी पिछली सीट पर थी। उसका ध्यान जब पीछे बेटी की तरफ गया तो तभी उनमें से एक युवक ने कार का दरवाजा खोला और उनका बैग छीनकर बाइक पर बैठकर साथी युवक के साथ बैठकर फरार हो गया। उसने बाहर निकलकर शोर मचाया लेकिन वह फरार हो गए।
उनके बैग में एक आई फोन और एक अन्य मोबाइल, एक हजार रुपये, ईयरफोन, एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड व अन्य सामान था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पार्टी ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और शिकायतकर्ता को थाने जाकर शिकायत देने के लिए कहा।