फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths fought for friendship with a girl, one shot the other

Mohali News: पार्क में क्यों बैठी है दूसरे के साथ... युवती बोली मेरी मर्जी तो युवक ने दोस्त को मारी गोली

Fri, 27 Dec 2024 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Fri, 27 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two youths fought for friendship with a girl, one shot the other
एक गर्दन तो दूसरी गोली लगी कंधे पर, हालत गंभीर, जीएमसीएच-32 में चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। फेज-4 में मदनपुर चौक के साथ लगते पार्क में बुधवार को देर रात कर्ण और शुभम नाम के दो युवकों में एक युवती के साथ दोस्ती के लिए पहले हाथापाई हुई और बाद में कर्ण ने शुभम पर फायरिंग कर दी। एक गोली शुभम की गर्दन और दूसरी कंधे पर जा लगी। शुभम की हालत गंभीर है और जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती है। जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।

बुधवार देर रात शुभम अपनी एक महिला दोस्त के साथ फेज-4 स्थित पार्क में बैठा था। इस दौरान कर्ण शर्मा नाम का युवक पार्क में आया और युवती से कहने लगा कि वह शुभम के साथ क्यों बैठी है। इस पर युवती ने कर्ण को कहा कि उसका अब उसके (कर्ण) साथ कोई रिश्ता नहीं है और वह अपनी मर्जी से किसी के साथ कहीं भी आ-जा सकती है। इस दौरान युवक शुभम ने कर्ण से कहा कि वह वहां से चला जाए। शुभम ने कर्ण को जब जाने को कहा तो कर्ण और शुभम में बहस शुरू हो गई। बहस के बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। इस दौरान युवती ने दोनों को शांत करवाया और फिर युवती शुभम को लेकर पार्क से बाहर की तरफ चल पड़ी।
विज्ञापन


जब युवती शुभम को लेकर पार्क के गेट के पास पहुंची तो उनके पीछे आ रहे कर्ण ने शुभम पर दो फायर कर दिए, जिनमें एक गोली शुभम की गर्दन और दूसरी कंधे पर लगी। गोली लगने से शुभम बेहोश होकर जमीन पर गिर गया और कर्ण मौके से फरार हो गया। इस वारदात की पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पीसीआर ने घायल शुभम को फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने शुभम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 अस्पताल रेफर किया है। जहां उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिस पिस्टल से गोली चली है, वह लाइसेंसी है और इस बात की जांच की जा रही है कि उक्त पिस्टल का लाइसेंस किस के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस को मौके से चले हुए दो खोल भी बरामद हुए हैं, जिनको कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवती की पहले कर्ण शर्मा के साथ दोस्ती थी लेकिन कुछ समय पहले युवती की शुभम से दोस्ती हो गई। उसके बाद ही कर्ण को यह बात खटक रही थी, इस वजह से बुधवार रात उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


कोट्स

फेज-1 थाने में कर्ण शर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा।

-हरबीर सिंह अटवाल, एसपी सिटी मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed