{"_id":"636ab83b2176a55fc97d299b","slug":"two-youths-caught-red-handed-stealing-from-the-shop-two-accomplices-absconded-mohali-news-pkl467711828","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चोरी करते दो चोर पकड़े, दो भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से चोरी करते दो चोर पकड़े, दो भाग निकले
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव बभात में एक करियाना की दुकान से चोरी करते हुए दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों काबू कर लिया है, जबकि इनके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वे पिछले एक महीने से दुकानों से लाखों की नकदी चोरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवकों की पहचान तालिब और फरमान दोनों निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है और फिलहाल वह गांव बभात में किराये पर रहते हैं।
पुलिस को दी शिकायत में बभात में जिंदल करियाना स्टोर के मालिक रामशरण ने बताया कि वह रोजाना दुकान बंद करके घर जाते थे, लेकिन कुछ दिन से दुकान से लगातार नकदी चोरी हो रही थी। पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। इससे परेशान होकर उन्होंने सोमवार की रात दुकान पर छिपकर निगरानी रखी। इस दौरान रात को करीब पौने दो बजे दो युवक चोरी की नीयत से दुकान में वेंटिलेशन के लिए बनाई गई खिड़की से अंदर घुसे और अंदर रखी नकदी चोरी करने लगे, जबकि इनके दो साथी दुकान के बाहर ही खड़े थे। यह देखकर रामशरण ने शोर मचा दिया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और दुकान में घुसे दोनों युवकों को काबू कर लिया। जबकि बाहर खड़े इनके दो साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने इनको पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। थाना प्रभारी दीपिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामशरण ने बताया कि उसने अपने परिवार से अलग रोजाना हजारों रुपये बचाकर पांच लाख रुपये जमा किए थे, जिसे दोनों युवकों ने एक साथ चोरी कर लिया था। इसके अलावा रोजाना पांच से लेकर करीब बीस हजार रुपये की चोरी करते थे। दोनों आरोपी दुकान से अब तक करीब 8-10 लाख रुपये की चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों में फरमान ने बताया कि वह दुकान के ऊपर किराए पर रहता था और वेंटिलेशन के लिए बनाई खिड़की से दुकान में घुसकर रोजाना थोड़ी-थोड़ी नकदी चोरी कर रहा था। दोनों आरोपियों ने कबूल किया है कि वह 8-10 लाख रुपये की चोरी कर चुके हैें। उन्होंने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और इसके लिए चोरी करते थे। दोनों युवकों ने यह भी बताया कि डेराबस्सी के मुबारकपुर इलाके की एक बस्ती में सफेद शराब खुलेआम बिकती है, जहां से वह रोजाना नशे के लिए खरीदते थे।