{"_id":"65b6cf60a41c1868570c0397","slug":"two-youths-caught-in-mobile-snatching-were-acquitted-due-to-lack-of-evidence-mohali-news-c-16-pkl1043-339159-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोबाइल झपटमारी में पकड़े दो युवक सबूतों के अभाव में बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोबाइल झपटमारी में पकड़े दो युवक सबूतों के अभाव में बरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। होटल मालिक से मोबाइल झपटने के मामले में जिला अदालत ने दो युवकों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले युवकों की पहचान बापूधाम कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ नोडी (23) और विक्की उर्फ नेपाली (30) के रूप में हुई है।मनीमाजरा थाना पुलिस ने मनीमाजरा के गोविंदपुरा निवासी अमित कुमार की शिकायत पर एक दिसंबर 2022 को केस दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनसे मोबाइल बरामद कर लिया था। आकाश के वकील प्रदीप वर्मा ने बताया कि पुलिस ने उनके मुवक्किल को झूठे केस में फंसाया था। दोनों आरोपियों पर जिस व्यक्ति से मोबाइल छीनने का आरोप था, उसे पुलिस ने कभी जांच में शामिल ही नहीं किया। जिस समय दोनों को गिरफ्तार किया गया, उस दौरान पुलिस ने किसी को गवाह भी नहीं बनाया क्योंकि पुलिस को युवकों से कुछ भी रिकवर नहीं हुआ था। पुलिस अदालत में आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत भी पेश नहीं कर सकी। इस पर कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका पंचकूला में एक होटल है। दस नवंबर 2022 की रात लगभग साढ़े दस बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच दो लड़के शीतला माता मंदिर की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने अगले दिन मोबाइल झपटमारी की ऑनलाइन डीडीआर दर्ज कराई और उसी दिन काम से दिल्ली चले गए। एक दिसंबर 2022 को वापस लौटने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।