फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths arrested from different places with illegal weapons

Mohali News: दो युवक अलग-अलग जगह से अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Wed, 31 Jul 2024 07:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested from different places with illegal weapons
मोहाली/खरड़। पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के खिलाफ सदर खरड़ थाने में केस दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान अमनदीप सिंह और दूसरे की रिशव कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी खरड़ की एसबीपी सिटी में रहते हैं। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और दोनों ही किसी बड़े गैंग से जुड़ेे हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सदर खरड़ पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह को सूचना पर 27 जुलाई को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस को एक कंट्री मेड पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए थे। इसके खिलाफ कांस्टेबल हरप्रीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी रिशव कुमार को खरड़ से गिरफ्तार किया गया है और आरोपी के पास से .32 बोर पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एएसआई जतिंदर सिंह के बयान पर एफआईआर नंबर -208 दर्ज की गई है। पुलिस को उम्मीद है दोनों की पूछताछ से कुछ और गिरफ्तारियां व हथियारों की रिकवरी हो सकती है। पुलिस जांच कर रही है कि इससे पहले वह खरड़ एरिया में कौन सी वारदातों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed