फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two womens provides employment

दो महिलाएं लोगों की मुहैया करवा रही है रोजगार

Thu, 26 Sep 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
two womens provides employment
मोहाली। जिले में चल रहे पंजाब हुनर विकास मिशन ने कई लोगों की जिंदगी को बदल डाला है। ऐसे लोग जो पहले सही से घर भी नहीं चला पा रहे थे, वहीं अब दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं। ऐसे ही हस्ती हैं ज्योति भोला और दलजीत कौर। पंजाब हुनर विकास मिशन के तहत हुनर से संबंधित करवाए जाने वाले कोर्स करके यह अपने पैरों पर खड़ी हुईं। वहीं अब परिवार व बेरोजगारों के लिए भी सहारा साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास अमरदीप सिंह बैंस ने बताया कि आम युवा पीढ़ी के साथ ही दिव्यांग लड़के और लड़कियों को प्रशासन की तरफ से हुनर सिखलाई की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे अपने परिवार पर बोझ न बन पाएं। उन्होंने पंजाब हुनर विकास के माध्यम से करवाए जाने वाले कोर्सों में भाग लेने के लिए मिशन के दफ्तर नंबर 453 तीसरी मंजिल प्रबंधकीय कांप्लेक्स सेक्टर-76 में संपर्क ककिया जा सकता है या फिर मोबाइल नंबर 8872488853 पर फोन करके भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

ज्योति भोला पत्नी विजय कुमार जीरकपुर ने बताया कि पंजाब हुनर विकास मिशन के ट्रेनिंग पार्टनर इंडो ग्लोबल एजुकेशन फाउंडेशन पीरमुच्छला से ब्यूटी थैरेपिस्ट का तीन महीने का कोर्स किया था। इसके बाद पंचकूला में अपना सैलून शुरू किया। सैलून से वह हर महीने बीस हजार रुपये से अधिक कमाई कर रही है। ऐसे में वह अपने परिवार का सहारा बन गई है। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी रोजगार मुहैया करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलजीत कौर पत्नी दीपक कुमार निवासी जीरकपुर ने बताया कि उसने इंडो ग्लोबल एजुकेशन फाउंडेशन पीरमुच्छला से तीन महीने का ब्यूटी थैरेपिस्ट का शार्ट टर्म कोर्स किया। इसके बाद पीरमुच्छला में अपनी कॉस्मेटिक की दुकान शुरू की। इसके माध्यम से वह अच्छा पैसा कमा लेती है। उन्होंने बताया कि कोर्स करने से काफी फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed