{"_id":"6776f395c58a40ffb70d3f60","slug":"two-women-bitten-by-monkeys-in-phase-2-mohali-news-c-71-1-spkl1025-123888-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फेज-2 में बंदरों ने दो महिलाओं को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फेज-2 में बंदरों ने दो महिलाओं को काटा
विज्ञापन
मोहाली। फेज 2 बंदरों के उत्पात के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इन बंदरों के कारण लोग न तो घर की छत पर खाने का काेई सामान रख पा रहे हैं और न बच्चों को आंगन या पार्क में खेलने के लिए भेज पा रहे हैं। स्थानिय निवासी पुष्पा देवी व बलजिंदर कौर ने बताया कि सोमवार को बंदरों के हमले में वह घायल हो गए। सुबह-सुबह बंदर उनके घर में घुस आए उन पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि एक दिन सफाई करते वक्त घर का दरवाजा खुला होने पर अचानक एक बंदर घर में आ गया और जब तक बंदर घर से बाहर नहीं गया, पूरा परिवार अफरा-तफरी के माहौल में रहा। लोगों ने डीसी से मांग की है कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
फेज 2 में कुछ दिन पहले एक महिला एक बंदर का इलाज करवाने के बाद वहां छोड़ गई थी। जिसके कुछ दिन बाद यहां दो बंद नजर आने लगे। इनसे निवासी परेशान तो हैं, साथ ही दुकानदार भी परेशान हैं। स्थानीय निवासी इंदरजीत कौर ने बताया कि घरों में बंदरों के उत्पात के बारे में प्रशासन को सूचित भी किया लेकिन विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।
इस संबंध में संपर्क करने पर वन्य जीव विभाग के अधिकारी ने कहा कि बंदरों को वन्य जीव विभाग के तहत आने वाले पशुओं की सूची से हटा दिया है और अब इनके संबंध में कार्रवाई नगर निगम को करनी चाहिए। संपर्क करने पर नगर निगम आयुक्त टी बेनिथ ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।