फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two suspected youths arrested, including two pistols, cartridges and bullet proof jackets

दो पिस्तौल, कारतूस और बुलेट प्रूफ जैकेट समेत दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2020 02:14 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two suspected youths arrested, including two pistols, cartridges and bullet proof jackets
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने दो संदिग्ध युवकों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से दो पिस्तौल 32 बोर और 315, 315 बोर के राउंद और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ अमृतसर और दिल्ली में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की पहचान एमन निवासी दिल्ली और 20 वर्षीय खुश कुमार उर्फ भोलू निवासी मकान नंबर 70 गुरवाली गेट नजदीक सीआईए स्टाफ-1 अमृतसर थाना डिवीजन नंबर-सी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर वहां से रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

एक आरोपी फेज-6 में धरा गया
जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ ने फेज-6 में नाका लगाया हुआ था और यहां वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एमन निवासी दिल्ली को पुलिस ने एक देसी पिस्तौल 32 बोर, 315 बोर के राउंद समेत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ में पता चला है कि एमन के खिलाफ दिल्ली के छह थानों में 6 मामले दर्ज हैं। इनमें छेड़छाड़, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी खरड़ में पकड़ा गया
खरड़ सिटी पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान 20 वर्षीय खुश कुमार उर्फ भोलू निवासी मकान नंबर 70 गुरवाली गेट नजदीक सीआईए स्टाफ-1 अमृतसर थाना डिवीजन नंबर-सी को काबू किया है। उसके पास से एक पिस्तौल, दो 315 बोर के कारतूस और बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का भी पता लगा है। उस पर दो आपराधिक मामले अमृतसर में दर्ज हैं। खरड़ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी खुश कुमार उर्फ भोलू को खरड़ अदालत में पेश कर यहां से 9 दिसंबर तक रिमांड पर ले लिया है। इस दौरान उससे और खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed