फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two smugglers caught with 129 bottles of liquor in Derabassi

Mohali News: डेराबस्सी में शराब की 129 बोतल के साथ दो तस्कर काबू

Fri, 29 Dec 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers caught with 129 bottles of liquor in Derabassi
डेराबस्सी। पुलिस ने एक्साइज इंस्पेक्टर की शिकायत पर चंडीगढ़ में बनी विभिन्न ब्रांड की शराब की 129 बोतल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कप्तान सिंह और जतिंदर कुमार गुप्ता निवासी डेराबस्सी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरप्रीत सिंह एक्साइज इंस्पेक्टर सर्कल डेराबस्सी पुलिस मुलाजिमों के साथ बरवाला रोड पर मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि दो लोग डेराबस्सी इलाके में शराब बेचते हैं। आज भी वे दो कारों में शराब की बोतलें लेकर चंडीगढ़ से डेराबस्सी आ रहे हैं। इस पर एक्साइज विभाग ने नाकाबंदी कर दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। इस पर एक्साइज विभाग की टीम ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed