फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two smugglers arrested in Mohali

मोहाली : स्कूटर पर नशे की साढ़े 11 हजार गोलियां सप्लाई करने जा रहे थे दो तस्कर, पुलिस ने नाके पर दबोचा

Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested in Mohali
मोहाली। कोरोना काल में लोगों को स्कूटर पर नशे की गोलियां सप्लाई करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान अमित कुमार उर्फ अमित कपूर निवासी नजदीक सरकारी स्कूल बलौंगी और विजय कुमार उर्फ बबलू निवासी बलौंगी के रूप में हुई है। आरोपियों से 11750 नशे की गोलियां बरामद की गई हैं। वह लंबे समय से नशे की गोलियों का 50 रुपये का पत्ता खरीदकर आगे अपने पक्के ग्राहकों को 100 रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ बलौंगी थाने में केस दर्ज कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि दोनों तस्करों से पूछताछ में और कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सीआईए स्टाफ मोहाली को सूचना मिली थी कि दोनों नशा तस्कर पक्के ग्राहकों को खरड़ और कुराली में हेरोइन सप्लाई करने आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने टी प्वाइंट चप्पड़चिड़ी के नजदीक नाका लगाया और चेकिंग के दौरान मोहाली नंबर के स्कूटर पर आए उक्त दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी अमित कुमार मोहाली में 25 साल से एक दवा बनाने की कंपनी में काम रहा है। उसे नशे की सभी तरह की गोलियों की जानकारी है।
विज्ञापन

दूसरे आरोपी विजय ने बताया कि वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और लंबे समय से अमित के साथ मिलकर यह काम कर रहा है। उसने यह भी बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर-29 से दवा के पत्ते खरीदकर लाते थे। पुलिस ने कहा कि जल्द ही इस गिरोह के अन्य साथियों को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed