फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two sisters and brother-in-law of the deceased were also found unconscious, all hospitalized

झुग्गी से संदिग्ध हालात में मिला बजुर्ग का शव

Sun, 02 Oct 2022 02:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two sisters and brother-in-law of the deceased were also found unconscious, all hospitalized
जीरकपुर। गांव बिशनपुरा में सरकारी स्कूल के नजदीक खाली पड़े प्लॉट में बनी झुग्गी में एक बुजुर्ग का संदिग्ध हालातों में शव मिला है। झुग्गी में ही सो रही उसकी दो बहनें और एक जीजा भी बेहोश पाए गए हैं। इन्हें गांव निवासियों की मदद से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक बिलखा सिंह के शव को डेराबस्सी अस्पताल में रखवा दिया गया है। बेहोश लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसीएच, सेक्टर-32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया गया है। मृतक के बेटे गुलाब (मृतक ने अपने भाई का गोद लिया हुआ बेटा) ने बताया कि उन्हें किसी ने जहरीली चीज खिलाकर बेहोश कर घर से सोने के गहने लूट लिए हैं। गुलाब ने बताया शुक्रवार की रात 12 बजे भी उनकी मोबाइल फोन पर बात हुई थी और सुबह किसी पड़ोसी का फोन आया तो वारदात का पता चला। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी ने लूटपाट के इरादे से उनकी हत्या की है। गुलाब सिंह ने बताया कि मृतक बिलखा ने उसे गोद लिया हुआ था, लेकिन वह आजकल अपनी बहन बिजली और कलाशों के पास रह रहे थे। मृतक बिलखा का अपना कोई बच्चा नहीं है और उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह हमारे साथ रहते थे। गुलाब ने पुलिस से गुहार लगाई है कि गंभीरता से जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

बॉक्स
सीसीटीवी में झुग्गी के पास से गुजरते दिखे तीन युवक
पुलिस ने झुग्गी के आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की है तो इसमें तीन युवक एक्टिवा पर घूमते नजर आए हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस किसी जहरीली चीज खाने या काटने से मौत होने की आशंका जता रही है। कोई जहरीली चीज खुद खाई है या किसी ने खिलाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोट्स :::
इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। कोई जहरीली चीज खाने या फिर किसी चीज के काटने की बात सामने आ रही है। फिलहाल यह चोरी का मामला नहीं लग रहा है। बाकी लोगों के होश में आने पर बयान लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे में तीन युवकों को घूमते देखा गया है। उन्हें राउंडअप करने के लिए पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस दोनों नजरिए से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दीपिंदर बराड़, थाना प्रभारी, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed