{"_id":"5e20c66d8ebc3e8d427f5f2e","slug":"two-real-brothers-arrest-to-attempet-rape-with-two-students-mohali-news-pkl3633888127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो छात्राओं से दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाई काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो छात्राओं से दुष्कर्म करने वाले दो सगे भाई काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर से सटे गांव में दो नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में बलौंगी थाने की पुलिस ने दो लोगों पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोबिंद व अरुण के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों लड़के सगे भाई है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने बताया कि दोनों छात्राओं का मेडिकल करवाकर लड़की के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बलौंगी के अधीन आते एरिया के एक सरपंच ने बताया कि उसके पास बुधवार को इस संबंधी फोन आया था। इसके बाद वह इलाके एक निजी स्कूल में पहुंचे। जहां पर जाकर पता चला कि स्कूल की दो छात्राएं काफी देर से गायब हैं। इसके बाद जैसे ही उन्हें तलाशना शुरू किया तो वे स्कूल की तरफ आती मिलीं। इसके बाद अध्यापक ने दोनों छात्राओं से अकेले में बात की तो उन्होंने बताया कि इलाके में ही रहते दो लड़के उन्हें जबरन खींचकर अपनी झोंपड़ी में ले गए। जहां पर उन्होंने उनके साथ गलत काम किया। सरपंच ने बताया कि जैसे ही उन्हें छात्राओं के साथ गलत काम होने संबंधी पता चला तो सबसे पहले वे उन दोनों लड़कों को झोंपड़ी से पकड़कर लाए। पहले तो वे मना करते रहे। जब उन्होंने सख्ती की तो उन्होंने आरोप मान लिया। इसके बादे उन्होंने बलौंगी थाना पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों लड़कों को हिरासत में ले लिया।