फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two partners cheated on third in Mohali

फर्जीवाड़ा : मोहाली में दो साझेदारों ने तीसरे से की धोखाधड़ी.. कंपनी का जाली बैंक खाता खोलकर रकम गबन करने का आरोप

Mon, 26 Apr 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two partners cheated on third in Mohali
मोहाली। रियल एस्टेट कंपनी के दो साझेदारों पर तीसरे से धोखाधड़ी करने पर थाना बलौंगी में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुखचैन सिंह व होशियार सिंह ने चप्पड़चिड़ी के पास सेक्टर 91-92 में 25 एकड़ जमीन पर परियोजना शुरू की थी। इन दोनों पर कंपनी का जाली बैंक खाता खोलकर रकम गबन करने व फर्जी बैलेंसशीट तैयार करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सुशील दहरा ने शिकायत में बताया है कि सुखचैन सिंह व होशियार सिंह ने उन्हें रियल एस्टेट बिजनेस में निवेश कर साझेदारी का ऑफर दिया था। 16 अक्टूबर 2015 को मैसर्स बाबा बंदा सिंह बहादुर एंटरप्राइज में वह एक तिहाई के भागीदार बन गए। उन्होंने अपनी पूंजी सहित करीबियों के 9 करोड़ रुपये फर्म में निवेश किए। पैसे से फर्म ने चप्पड़चिड़ी के पास सेक्टर 91-92 में 25 एकड़ जमीन खरीदी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार अक्टूबर-2019 में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। सुशील दहरा का आरोप है कि दोनों साझेदार सुखचैन सिंह व होशियार सिंह ने उनकी जानकारी के बिना फर्म का फर्जी बैंक खाता खुलवाया, जिसमें उन्होंने खरीद फरोख्त की रकम हासिल की। इसके साथ ही आयकर विभाग को दी जाने वाली बैलेंसशीट से फर्म के साझेदार के तौर पर उनका नाम हटा दिया गया। सुशील का आरोप है कि धोखे से उसके साइन लेकर जाली दस्तावेजों के जरिए फर्म की काफी संपत्ति दोनों ने बेच दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साझेदारों पर आरोप है कि मोहाली व कनाडा में संपत्ति खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed