Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two Nigerian girls scuffle with cab driver, video goes viral

Mohali News: दो नाइजीरियन युवतियों ने कैब चालक से की हाथापाई, वीडियो वायरल

Thu, 28 Aug 2025 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Two Nigerian girls scuffle with cab driver, video goes viral
खरड़। मंगलवार रात एक कैब चालक के साथ दो नाइजीरियन युवतियों ने खुले पैसे को लेकर पहले हाथापाई की और अपनी भाषा में गालियां देकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवाने की धमकी भी दी। जब कैब चालक ने इन नाइजीरियन युवतियों की हरकतों की वीडियो बनानी शुरू की तो वह मौके से भाग गई। कैब चालक रोहित ने बताया कि इससे पहले भी उसके साथ दो नाइजीरियन युवकों का झगड़ा हुआ है जो राइड बुक करवाने के बाद बिना पैसे दिए चले गए थे। नाइजीरियन अपनी भाषा में उन्हें गालियां निकालते हैं और झगड़ा करते हैं। रोहित के साथ नाइजीरियन युवतियों की हाथापाई की वीडियो वायरल हुई है। कैब चालक ने पुलिस से इन युवतियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कैब चालक रोहित ने बताया कि वह ऊबर कैब चलाता है। मंगलवार को भागोमाजरा से दो नाइजीरियन युवतियों की राइड बुक कर उन्हें दर्पण सिटी उतारा। उनका 190 रुपये बिल बना तो एक युवती ने 100 रुपये दिए। रोहित ने कहा बिल 190 रुपये है तो युवती ने कहा आई हैव नो मनी। रोहित ने कहा कि वह 90 रुपये नहीं छोड़ सकता तो युवती ने 100 रुपये और दे दिए और 10 रुपये वापस मांगे। रोहित ने कहा 10 रुपये खुले नहीं हैं उन्हें गूगल-पे कर देता हूं। लेकिन युवतियां अड़ गईं कि 10 रुपये कैश ही चाहिए और इसके बाद झगड़ते हुए रोहित से हाथापाई की और धमकाने लगी कि अश्लील हरकत करने का आरोप लगाकर केस दर्ज करवाएंगी। जब रोहित ने उनकी वीडियो बनानी शुरू की तो वह दोनों भाग गई।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि कुछ दिन पहले भी दो नाइजीरियन युवकों को वह लांडरां ले गए तो वहां हो रही बारिश का पानी भरने से रास्ता बंद था। जब नाइजीरियन को वहीं उतरने के लिए कहा तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। नाइजीरियन को 100 मीटर पहले उतार दिया था। वह उससे झगड़ा करने लगे और बिना पैसे दिए चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

अभी इस मामले में हमारे पास कैब चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत आती है तो वीडियो देखने और जांच करने के बाद जो बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। -सुनील कुमार, एसएचओ थाना सिटी खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed