फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two new fire Brigade station in mohali, will soon, mohali

गुड न्यूज, मोहाली को जल्द मिलेंगे दो नए फयर ब्रिगेड स्टेशन

Tue, 29 Mar 2016 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Tue, 29 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
two new fire Brigade station in mohali, will soon, mohali
आग - फोटो : Amar Ujala
 नए सेक्टरों के लोगों को जल्द ही दो नए फायर ब्रिगेड स्टेशनों की सौगात मिलेगी। नगर निगम ने सेक्टर-78 व 65 में फायर ब्रिगेड की नई बिल्डिंग स्थापित करने की तैयारी की है। इसके लिए नगर निगम की तरफ से सर्वे करवाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। 31 मार्च को होने वाली मीटिंग में इस संबंध में निगम प्रस्ताव लाएगा। निगम की तरफ से एजेंडा पार्षदों को भेज दिया गया है। इस बार मीटिंग दोपहर बाद तीन बजे से होगी। मीटिंग में निगम की तरफ से चुनिंदा प्रस्ताव लाए जाएंगे। विकास कार्यों के संबंध में कोई नया प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा।
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग से रखे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड
शहर को रेहड़ी फड़ी मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने तहबाजारी विंग को मजबूत करने की तैयारी की है। निगम ने विंग में चार नए सिक्योरिटी गार्ड रखने का फैसला लिया है। इनकी भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से होगी। सिक्योरिटी गार्ड डीसी रेटों पर रखे जाएंगे। यह सिक्योरिटी गार्ड निगम की संपति की सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन


गैर हाजिरी पर ऑपरेटर पर होगी कार्रवाई
निगम की मीटिंग में एक पंप ऑपरेटर जो कि पिछले 18 वर्ष से गैर हाजिर चल रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी प्रस्ताव लाया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस पंप ऑपरेटर ने वर्ष 1992 में निगम में भर्ती हुई थी। उसके बाद से गैर हाजिर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed