{"_id":"658834add44ebc181e089149","slug":"two-motorcycles-collided-while-turning-on-the-divider-three-injured-mohali-news-c-71-1-mli1001-9644-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डिवाइडर पर मुड़ते समय टकराईं दो मोटरसाइकिलें, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डिवाइडर पर मुड़ते समय टकराईं दो मोटरसाइकिलें, तीन घायल
Sun, 24 Dec 2023 07:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Sun, 24 Dec 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
एक की टांग और दांत टूटे; दूसरे के सिर में चोट, पीजीआई में होगा ऑपरेशन, तीसरे को भी अंदरूनी चोट आई
संवाद न्यूज एजेंसीमोहाली। फेज-5 स्थित सड़क के बीच डिवाइडर के कट से मुड़ते समय एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक दूसरी मोटरसाइकिल सवार से जा टकराए। इस हादसे में तीनों को जख्मी हो गए। उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। एक युवक की टांग और दांत टूटे हैं, दूसरे के सिर में चोट आई है और उसे पीजीआई में ऑपरेशन के लिए रेफर कर दिया है। वहीं तीसरे को अंदरूनी चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर को दोपहर करीब सवा बारह बजे फेज-5 से शाहीमाजरा को जोड़ने वाली सड़क पर आयुष (19), रोहित (21) और रवि वासी शाहीमाजरा एक ही मोटरसाइकिल पर घर आ रहे थे। वे फेज-5 स्थित सड़क के बीच कट से मुड़ रहे थे कि तभी दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई। इसके बाद चारों वहीं गिर गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तीनों को उठाया और फोन कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। इतनी देर में दूसरा मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल वहीं छोड़ भाग निकला।
हादसे का पता चलने के बाद पीड़ित के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर तीनों को फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में पहुंचकर उनका इलाज किया गया तो पता चला कि आयुष के दाएं पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई और दो दांत भी टूट गए हैं। वहीं रोहित के सिर में अंदरूनी चोट लगने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहां उसके सिर का ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं रवि को भी अंदरूनी चोटें आई है।
विज्ञापन
हेलमेट पहना होता तो नहीं आती गंभीर चोट
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों जख्मी युवकों ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया है। सबसे पहले तो दोपहिया वाहन पर तीन लोग सफर कर रहे थे। वहीं तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। अगर उन्होंने हेलमेट पहने होते तो उन्हें गंभीर चोटें नहीं आतीं।