फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two more accused arrested in snatching case

Mohali News: स्नैचिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in snatching case
मोहाली। थाना फेज-1 पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किए दो आरोपियों से पूछताछ के बाद दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल ने बताया कि 16 दिसंबर को थाना प्रभारी सुखबीर सिंह की टीम ने फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित स्पाइस लाइट्स के पास नाकाबंदी कर दो आरोपियों लवप्रीत सिंह और मनदीप सिंह को काबू किया था। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो और आरोपियों आकाश और आसिफ को नामजद कर गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से छीने सात मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed