फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two more accused arrested in connection with the firing at the homes of three businessmen

Mohali News: तीन कारोबारियों के घर फायरिंग करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in connection with the firing at the homes of three businessmen
आरोपी अमन करीब चार साल पहले कारोबारी संयम जुडेजा के घर काम करता था
विज्ञापन

मोहाली। तीन कारोबारियों के घर फायरिंग कर पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में खरड़ सीआईए ने दो और आरोपियों अमन व भूपिंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोहाना निवासी अमन करीब चार साल पहले कारोबारी संयम जुडेजा के घर काम करता था। इसी दौरान उसे कारोबारी और उसके साथियों के मोबाइल नंबरों की जानकारी हुई थी। बाद में पैसों के लालच में अमन ने यह जानकारी गैंगस्टरों तक पहुंचानी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार अमन के संपर्क में सोहाना निवासी भूपिंदर था। अमन कारोबारियों से जुड़ी जानकारी भूपिंदर तक पहुंचाता था और भूपिंदर के जरिये यह जानकारी आगे गैंगस्टरों के नेटवर्क तक जाती थी। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उन्होंने किन-किन कारोबारियों की जानकारी आगे पहुंचाई और इसके बदले उन्हें कितनी रकम मिलने वाली थी। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें अमन और भूपिंदर के अलावा आकाशदीप सिंह, प्रवीण कुमार उर्फ कालू, जसमनदीप सिंह, दुष्यंत शर्मा उर्फ शम्मी, रविंदर सिंह उर्फ काली शूटर, मंजीत सिंह उर्फ मनु, संजीव सिंह उर्फ संजय, सिमरदीप सिंह उर्फ जशन और हर्षदीप शामिल हैं।



इसी बीच कुलवीर सिद्धू का जीजा भी गिरफ्तार किया



पुलिस के मुताबिक यमुनानगर निवासी हर्षदीप विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू का जीजा है। जांच में सामने आया कि रंगदारी की रकम हर्षदीप के पास पहुंचनी थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। चार-पांच सितंबर की रात फेज-10 में कारोबारी संयम जुडेजा के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। सात सितंबर को उसके पार्टनर बलजीत सिंह के घर और 14 सितंबर को सेक्टर-104 में कारोबारी जगदीप सिंह के घर फायरिंग की गई थी। तीसरी वारदात में घर पर काम करने वाला सचिन घायल हुआ था। खरड़ सीआइए प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस रंगदारी की रकम, मोबाइल संपर्क और गैंगस्टरों तक जानकारी पहुंचाने वाली पूरी कड़ी की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed