फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two months after the suicide case, a new twist has been reported; two people have been booked based on the statement of the deceased's wife.

Mohali News: खुदकुशी मामले में दो महीने बाद नया मोड़, मृतक की पत्नी के बयान पर दो लोगों पर मामला दर्ज

Sun, 16 Nov 2025 10:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two months after the suicide case, a new twist has been reported; two people have been booked based on the statement of the deceased's wife.
जीरकपुर। 8 सितंबर को जीरकपुर में हुए एक खुदकुशी मामले में दो महीने बाद एक नया मोड़ आया है। इसमें पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को नामजद किया है। आरोपियों की पहचान पंकज निवासी सुनाम व विशु निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ममता निवासी वार्ड नंबर-8 चन्नी चक्की बर्फ वाली गली मानसा ने आरोप लगाया है कि वह एक गृहिणी के रूप में काम करती है। उसका पति अश्वनी कुमार टैक्सी चलाता था। उसके पति अश्वनी कुमार ने 8 सितंबर 2025 को एनके शर्मा रोड जीरकपुर में एमएस प्रॉपर्टी ऑफिस की पहली मंजिल पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय उसे अपने पति अश्वनी कुमार की मृत्यु के बारे में कोई संदेह नहीं था। उस समय पुलिस ने उसके बयान पर कार्यवाही की थी।
विज्ञापन


ममता ने बताया कि अब उसे पता चला कि 3 अगस्त 2025 को वह अपने पति के साथ खरड़ गई थी, जहां उसके पति का झगड़ा हुआ था। वहां उसके पति के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद वह घर आ गए थे। बाद में उस झगड़े की वीडियो पंकज और विशु ने ग्रुप में डाल दी थी। जिस कारण उसका पति तनाव में रहने लगा था और उसने आत्महत्या कर ली थी। झगड़े की वीडियो के कारण उसने अपमानित महसूस करते हुए आत्महत्या की थी। उसने अपने पति अश्वनी कुमार की मौत के लिए पंकज और विशु को जिम्मेदार ठहराया था। शिकायतकर्ता ममता ने पुलिस को सबूत के तौर पर वह वीडियो दी जो आरोपियों ने गु्रप में वायरल की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed