फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two men posing as uncles arrived at school to pick up a pre-nursery child; when the management called the family, they fled

Mohali News: चाचा बनकर दो लोग प्री-नर्सरी के बच्चे को लेने पहुंचे स्कूल, प्रबंधन ने परिजनों को फोन लगाया तो दोनों भागे

Tue, 24 Feb 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Two men posing as uncles arrived at school to pick up a pre-nursery child; when the management called the family, they fled
जीरकपुर। ढकोली के शालीमार एनक्लेव स्थित फर्स्ट स्टेप प्री नर्सरी स्कूल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो अज्ञात व्यक्ति खुद को एक छात्र का रिश्तेदार बताकर उसे ले जाने के इरादे से स्कूल परिसर में घुस गए। स्कूल स्टाफ ने जब इस मामले में परिजनों को फोन लगाया तो दोनों आरोपी वहां से भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। बच्चे के परिजन डरे हुए हैं। वे बच्चे को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र कीरत के माता रूपा देवी और पिता टीका सिंह ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर दो व्यक्ति स्कूल गेट पर पहुंचे। उन्होंने गेट पर तैनात मेड से कहा कि वे बच्चे के चाचा हैं। उसकी मां ने उसको घर ले जाने के लिए भेजा है। मेड ने स्कूल नियमों का हवाला देकर बिना अभिभावक की पूर्व सूचना या अनुमति के बच्चे को सौंपने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों व्यक्ति जबरन गेट खोलकर अंदर प्रवेश कर गए। सूचना मिलते ही क्लास टीचर मौके पर पहुंचीं। संदिग्धों ने उनसे भी वही बात दोहराई। स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता के अनुसार टीचर ने स्पष्ट किया कि यदि किसी रिश्तेदार को बच्चा लेने भेजा जाता है, तो पहले अभिभावक की ओर से फोन पर सूचना दी जाती है।
विज्ञापन

ऐसा कोई फोन नहीं आया है, इसलिए बच्चे को उनके साथ भेजने से मना कर दिया गया। टीचर ने मौके पर ही बच्चे के घर फोन मिलाने की बात कही। इसके बाद जैसे ही परिजनों को फोन मिलाया गया तो दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद से कीरत के माता-पिता डरे हुए हैं। एहतियातन दो दिन से बच्चे को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। पिता का आरोप है कि उन्होंने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें कैद हैं, वे गणेश विहार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि यदि स्कूल स्टाफ सतर्क नहीं होता तो आरोपी बच्चे का अपहरण कर लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन






हमारे पास शिकायत आई है, उसे वेरिफाई किया जा रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिमरजीत सिंह शेरगिल, एसएचओ थाना ढकोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed