{"_id":"62cddb40b56c0e48b46623e8","slug":"two-men-of-manna-gang-arrested-including-500-grams-of-heroin-and-pistol-mohali-news-pkl456388853","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन्ना गैंग के दो गुर्गे 500 ग्राम हेरोइन व पिस्टल समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन्ना गैंग के दो गुर्गे 500 ग्राम हेरोइन व पिस्टल समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने नाकेबंदी दौरान मन्ना गैंग के दो गुर्गों को नशे की खेप और हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। छत लाइट पर नाकेबंदी कर पुलिस नें आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल, 7 कारतूस और एक दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार बरामद की है। इसमें वे सप्लाई देने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ निक्का और लवप्रीत सिंह उर्फ लवली दोनों वासी संदौर जिला मालेरकोटला के रूप में हुई है।
एसएचओ दीपिंदर सिंह बराड़ नें बताया कि उनकी पुलिस पार्टी छत लाइट प्वाइंट पर मौजूद थे। इस दौरान एक सिल्वर रंग की दिल्ली नंबर स्विफ्ट कार को रोककर चेक किया गया तो उसमें बैठे दो युवकों के पास से 500 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल, 7 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस नें कार सहित दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि वे मन्ना गैंग से संबंध रखते हैं। जांच में यह भी बात सामने आई है कि यह लोग जीरकपुर व आसपास के एरिया में नशा सप्लाई करते हैं।
एसएचओ ने बताया कि गुरदीप सिंह मन्ना होशियारपुर जेल में बंद है और उस पर 38 मामले दर्ज हैं। पकड़े गए दोनों गुर्गे उसके लिए ही काम करते हैं। पकड़े दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि नशा चेन सप्लाई का पता लगाकर सरगना को पकड़ा जा सके।