फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two masked men broke into a house and fled when people woke up.

Mohali News: घर का ताला तोड़कर घुसे दो नकाबपोश, लोगों के जागने पर भागे

Wed, 26 Nov 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two masked men broke into a house and fled when people woke up.
जीरकपुर। एमएस एनक्लेव में देर रात दो चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। लोगों के जागने पर दोनों भाग गए। पीड़िता मेधिका सूद ने चेन्नई से भेजी शिकायत में बताया कि 24-25 नवंबर की देर रात करीब 2:30 बजे दो अज्ञात नकाबपोश युवक उनके घर में दाखिल हुए। पड़ोसियों ने शोर सुनकर जब सीसीटीवी देखा तो दो लंबे और पतले कद के युवक घर की दीवार फांदकर अंदर जाते दिखाई दिए, जिससे यह साफ है कि वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध थी। पीड़िता के अनुसार पड़ोसियों ने रात 2 से 4 बजे के बीच कई बार पुलिस को कॉल की, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इसी देरी का फायदा उठाकर आरोपी भाग गए। मेधिका ने लिखा है कि वह अकेली रहती हैं। कॉलोनी में ज्यादातर बुजुर्ग हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने, मौके का निरीक्षण करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना से जुड़े मामले में पीड़िता के भाई ने पंजाब पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed