फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two lakh rupees looted from Powercom lady treasurer in Kharar

खरड़ में पावरकॉम की महिला खजांची से दो लाख रुपये लूटे

Wed, 24 Feb 2021 02:22 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees looted from Powercom lady treasurer in Kharar
खरड़। पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिमिटेड भागोमाजरा की महिला कैशियर से बाइक सवार दो युवकों ने करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। महिला खजांची लाइनमैन के साथ रकम जमा करवाने एक्टिवा में बैंक जा रहीं थीं। घटना की सूचना मिलते ही खरड़ सिटी और सन्नी एनक्लेव पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भागोमाजरा स्थित पावरकाम के एसडीओ सतप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि लूटी रकम उनके साथ लगते दूसरे दफ्तर की थी। उनकी मौजूदगी में कैशियर कर्मजीत कौर और विक्रमजीत सिंह लाइनमैन ने बताया कि यह घटना सोमवार सवा तीन बजे के करीब की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर रकम जमा करवाने के लिए बैंक जा रहे थे। जब वह गांव खानपुर के श्मशान घाट के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने आते ही उनकी आंखों में मिर्च डालने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि जब यह युवक इसमें सफल नही हुआ तो वह नगदी वाला बैग छीनकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि एक युवक ने पटका बांधा था जबकि दूसरे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed