फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two groups clashed with sticks in Baltana, leaving two youths seriously injured

Mohali News: बलटाना में दो गुटों में खूनी झड़प, लाठी-डंडों से किया हमला, दो युवक गंभीर घायल

Fri, 29 May 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed with sticks in Baltana, leaving two youths seriously injured
जीरकपुर। बलटाना मार्केट में बुधवार शाम उस समय दहशत फैल गई, जब विशाल डेयरी के सामने मौजूद रामलीला ग्राउंड सड़क पर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम के समय अचानक दो गुट रामलीला मैदान के पास आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक रूप ले बैठा।
विज्ञापन

आरोप है कि एक गुट के लोगों ने लाठियों और डंडों से दूसरे पक्ष के युवकों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद दुकानदारों व राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।सीसीटीवी में झगड़े की वीडियो बनी जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला पूर्व नियोजित लग रहा था। हमलावरों ने अचानक हमला कर दूसरे पक्ष को संभलने का मौका तक नहीं दिया। मारपीट के दौरान कई लोग अपनी जान बचाने के लिए दुकानों और गलियों की ओर भागते दिखाई दिए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मौके पर लाठियां, डंडे और चप्पलें बिखरी हुई मिलीं, जो संघर्ष की भयावहता को बयान कर रही थी। झड़प के चलते बलटाना मार्केट की मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, मामले को लेकर जब बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed