फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two groups clashed in a moving film, youth injured by bullet fired as soon as he came out

चलती फिल्म में भिड़े दो गुट, बाहर आते ही चलाई गोली से युवक घायल

Mon, 08 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed in a moving film, youth injured by bullet fired as soon as he came out
मोहाली। पंजाबी फिल्म ‘पानी च मदानी’ के शो के दौरान हुडदंग मचाने को लेकर युवाओं के दो गुटों में तकरार हो गई। फिल्म खत्म होने के बाद एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवक पर गोली चला दी। गोली युवक की जांघ के ऊपरी हिस्से में लगने से बिक्रमजीत सिंह निवासी गांव पांतड़ा जिला मोहाली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में जसमेर सिंह निवासी फेज-3बी12 और रविंदर पाल सिंह निवासी सेक्टर-91 को जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रिवाल्वर भी बरामद कर ली गई है। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पानी च मदानी’ का शनिवार रात 10:50 का शो देखने के लिए विक्रमजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ बेसटेक मॉल पहुंचा हुआ था। इस दौरान रविंदरपाल सिंह भी अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने आया हुआ था। चलती फिल्म में रविंदरपाल सिंह के ग्रुप ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। इस पर विक्रमजीत सिंह के गुट ने उन्हें कहा कि वह आराम से फिल्म देखें। यहां पर फिल्म देखने के लिए लड़कियां भी आई हुई हैं। यह कहने की देर थी कि दोनों गुटों में तरकार हो गई और सिनेमा हॉल में ही माहौल खराब हो गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही मॉल का स्टाफ पहुंच गया और दोनों गुटों को बड़ी मुश्किल से शांत किया। हालांकि रविंदरपाल सिंह चलती फिल्म को छोड़कर बाहर चला गया और साथ ही अपने दोस्त जसमेर सिंह को फोन करके बुला लिया। इसके बाद फिल्म खत्म होने के बाद जब सब मॉल से बाहर आ गए और घर जाने लगे तो इसी दौरान विक्रमजीत सिंह गुट को रविंदरपाल सिंह के गुट ने रोक दिया और इसके साथ ही जसमेर सिंह ने गाड़ी से रिवाल्वर निकालकर गोली चला दी। गोली विक्रमजीत सिंह की जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी। इस दौरान आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोच लिया और रिवाल्वर भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed