फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two flights cancelled due to bad weather, many flights delayed from international airport

खराब मौसम और घने कोहरे के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो फ्लाइट कैंसिल, कई उड़ानें लेट

Sat, 21 Dec 2019 02:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 21 Dec 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Two flights cancelled due to bad weather, many flights delayed from international airport
फाइल फोटो
खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की धर्मशाला और कुल्लू की फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं, वहीं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से 15 फ्लाइट वहां से देरी से पहुंचीं और यहां से रवाना हुईं।
विज्ञापन


इनमें एयर विस्तारा की फ्लाइट यूके-667 का समय सुबह 8:15 बजे पहुंचने का है, जबकि यह फ्लाइट दोपहर 1.05 बजे पहुंची। यह फ्लाइट 4.50 घंटे लेट रही। ऐसे में दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 7.10 से 11.37 बजे तक प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन


यह फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 8.50 बजे के बजाय दिन में 1.48 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। ऐसे में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर करीब पांच घंटे फ्लाइट की प्रतीक्षा करनी पड़ी। कई यात्रियों ने तो टिकट वापसी की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एयर विस्तारा की फ्लाइट संख्या यूके 637 लेट थी। इस फ्लाइट का दिल्ली से उड़ने का समय सुबह 5.10 बजे है, जबकि यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7.56 बजे उड़ी। इसका चंडीगढ़ में समय सुबह 6.15 बजे का है, जबकि यह फ्लाइट सुबह करीब 8.49 बजे पहुंची।


वहीं, एयर एशिया की दिल्ली-चंडीगढ़ 1.49 घंटे की देरी से लैंड हुई। फ्लाइट संख्या 15-481 दिल्ली एयरपोर्ट से देरी से सुबह 7.22 बजे चंडीगढ़ के लिए उड़ी, जबकि इसका निर्धारित समय सुबह 5.40 है। एयर एशिया और एयर इंडिया की शाम को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली 2 फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed