{"_id":"6859ac12e2b6a2c73e066aac","slug":"two-fake-call-centers-duping-foreigners-busted-10-people-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1010-130445-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विदेशी लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विदेशी लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश, 10 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। रेंज एंटी नारकोटिक्स-कम-स्पेशल ऑपरेशन सेल ने कार्रवाई कर मोहाली में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का पर्दाफाश कर दस लोगों को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी कॉल सेंटर फेज-7 में मनचंदा टावर प्लॉट नंबर डी/133सी में पहली और तीसरी मंजिल पर चल रहे थे। इन फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। आरोपियों से पांच लैपटाप, पांच हेडफोन व नौ मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों से दफ्तर के कामकाज के लिए इस्तेमाल की जा रही फॉर्च्यूनर गाड़ी, मोहाली और दिल्ली नंबर की कारें बरामद की हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया किया। वहां से उनको एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
रेंज एंटी नारकोटिक्स-कम-स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर दरबारा सिंह को इसकी सूचना मिली थी। टीम ने पहली मंजिल पर रेड के दौरान फर्जी कॉल सेंटर के मालिक मनमीत सिंह बनवैत निवासी सेक्टर-53 मोहाली सहित पांच स्टॉफ सदस्य अनमोल मल्होत्रा निवासी शिवजोत एनक्लेव, जसनीत कौर निवासी खरड़, अरमिता निवासी सेक्टर-117 मोहाली, गुरप्रीत सिंह निवासी एचई-164 फेज-1 फ्रैको रोड और वुगसैम हुनग्यो उर्फ सैम निवासी केवीजाओ कॉलोनी दिमापुर नागालैंड के रूप में हुई है। आरोपी सैम इस समय बलौंगी में पीजी रह रहा था।
यह था ठगी का तरीका
डीएसपी साइबर रुपिंदर सोही ने बताया कि पहली मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में पे-पाल की तरफ से ई-मेल ब्लास्टिंग के माध्यम से विदेशी लोगों को बिटक्वाइन परचेज व ऐमाजॉन परचेज संबंधी ई-मेल भेजा करते थे। उक्त आरोपी टोल फ्री नंबर जोकि इनके अपने लैपटाप पर एक्सलाइट एप पर कॉल करने पर विदेशी लोगों को उनका पे-पाल अकाउंट हैक होने की जानकारी देेते थे। इसके अलावा उन्हें यह कहा जाता था कि उनका अकाउंट गैर कानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। वह अलग-अलग लोकेशन पर ऑनलाइन बिट क्वाइन परचेज कर रहे हैं। फिर कॉलर की तरफ से कॉल पर यह बताकर कि उनकी कॉल बैंक को ट्रांसफर की जा रही है। दफ्तर में बैठे अपने साथी को दे दी जाती थी। जिसमें रिफंड की बात कहकर विदेशी लोगों से एप्पल का गिफ्ट कार्ड मंगवाकर उसमें से रुपये निकाल लेते थे। इसका आरोपी यूएसडीटी व हवाला के माध्यम से अपने पास ट्रांसफर करके भारत में कैश करवा लेते थे। इस तरीके से मिलीभगत कर विदेशी लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
तीसरी मंजिल पर चल रह था दूसरा फर्जी कॉल सेंटर
मोहाली। इसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर टीम ने छापे के दौरान एमएस वेयनवा ट्रैवल प्राइवेट लिमिटेड फर्जी कॉल सेंटर के पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कंपनी मैनेजर मौर्या नाथ उर्फ क्रिशटाफर निवासी गोल्ड लाइन द्वारका सेक्टर-23 दिल्ली, ईश्वर कुमार निवासी गांव कैरी जिला कांगड़ा हिमाचल, रिनचेन विनेयल थिमफयो भूटान, डोली कुमारी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी मौर्या मोहाली में एयरोसिटी, ईश्वर कुमार स्वराज एनक्लेव संतेमाजरा खरड़, रिनचेन विनेयल जीबीपी खरड़ और डोली कुमारी शिवालिक सिटी खरड़ में रह रही थी।
सस्ते रेट पर देते थे टिकट
तीसरी मंजिल पर चल रहा फर्जी कॉल सेंटर ट्रैवल कंपनी के नाम पर चल रहा था। एक वेबसाइट ट्रियलप्रो डॉट कॉम के माध्यम से विज्ञापन चलाकर विदेशी लोगों को सस्ते दाम पर टिकट के रेट दिए जाते थे। फिर आरोपी कॉल करके विदेशी लोगों से उनके क्रेडिट व डेबिट कार्ड की डिटेल हासिल करके उनको टिकट बुकिंग के नाम पर अलग-अलग वेंडरों के माध्यम से गैर कानूनी ढंग के साथ रजिस्टर्ड किए गए पेमेंट गेट-वे पर चार्ज कर लेते थे। पेमेंट गेटवे वाले अपना कमीशन काटकर आरोपियों को उनके खाते और कैश में भारती करंसी में पैसे दे देते थे। इस तरह ना तो उन्हें टिकट मिलती थी और वह पैसे गवां देते थे।