फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two engineering student lost their lives in road accident

छात्रों को हमीरपुर से बनूड़ खींच लाई मौत

Fri, 11 Oct 2013 02:00 AM IST
अमर उजाला, मोहाली।
अमर उजाला, मोहाली। Updated Fri, 11 Oct 2013 02:00 AM IST
विज्ञापन
two engineering student lost their lives in road accident
जीरकपुर-बनूड़ हाईवे पर फूडलैंड वॉलमार्ट के गोदाम के सामने वीरवार सुबह बाइक और टैंपो (छोटा हाथी) की टक्कर में बाइक सवार इंजीनियरिंग के दो छात्रों की मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों युवक हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के गांव सेरा निवासी संदीप चौहान (19) पुत्र बिशन दास और दिलशाद गार्डन (दिल्ली) निवासी अनिल कुमार (19) पुत्र स्वर्ण कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने टैंपो चालक दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दोनों युवक बुलेट बाइक पर बनूड़ के नजदीक स्थित आईटी कॉलेज में पढ़ रहे अपने दोस्त राकेश ठाकु र से मिलने आए थे। वापसी में फूडलैंड वॉलमार्ट के सामने टैंपो की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस के ईएमटी सिमरण जीत सिंह ने घायल अनिल कुमार और टैंपो के चालक रोहणी माजरा (खन्ना) निवासी देविदर सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई।


टैंपो चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एएसआई गुरदीप सिंह ने मृतकों के दोस्त के बयानों पर टैंपों चालक दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed