फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two drug traffickers caught with heroin, drug money and weapons

हेरोइन, ड्रग मनी व हथियारों समेत दो नशा तस्कर दबोचे

Tue, 27 Oct 2020 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two drug traffickers caught with heroin, drug money and weapons
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस ने इनोवा सवार दो नशा तस्करों को हेरोइन, हथियारों और 70 हजार की ड्रग मनी के साथ नाके पर दबोचा है। आरोपी इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

आरोपी गुुरजंट सिंह निवासी गांव कमाला बोदला जिला फिरोजपुर व अरुनपाल सिंह गांव बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में रह रहे हैं। आरोपियों पर पुलिस ने सोहाना थाने में एनडीपीएस व असलहा एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। यह जानकारी सोमवार को सोहाना थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी सिटी-दो दीप कमल सिंह ने दी। वहीं, इस दौरान सोहाना थाने के एसएचओ दलजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोहाना थाने की पुलिस ने सेक्टर-79 में हाउस फैड सोसाइटी के पास स्पेशल नाका लगाया था। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी इलाके के भोलेभाले लोगों को नशे का आदी बनाते हैं। उसके बाद वह उनसे नशे के मनमाने दाम वसूलते हैं। इसी बीच पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपियों को बठिंडा नंबर की इनोवा कार समेत दबोच लिया। जब कार की चेकिंग की गई तो सारा सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
आरोपी गुरजंट के पास से पुलिस ने इनोवा कार, तीन ग्राम नशीला पाउडर, एक पिस्टल 32 बोर, 13 कारतूस व पचास हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की है। जबकि आरोपी अनुपाल सिंह के पास से 55 ग्राम नशीला पदार्थ व बीस हजार रुपये मिले हैं।
हिमाचल और चंडीगढ़ में दर्ज हैं केस
आरोपी अरुनपाल सिंह के खिलाफ चार केस दर्ज हैं। इनमें थाना फेज-आठ में हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं के तहत 2015 में दर्ज हुआ था। एक केस थाना मलवाला में दर्ज है। थाना धर्मपुर हिमाचल प्रदेश में जान से मारने की धमकियां देने समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज है। इसी तरह चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में मारपीट का एक केस दर्ज है। जबकि गुरजंट के पिता का 2019 में कत्ल हो गया था।

एमए पास है गुरजंट सिंह
आरोपी गुरजंट सिंह की उम्र 31 साल है। वह एमए पास है जबकि इन दिनों बेरोजगार है। उसके साथी अरुनपाल सिंह की उम्र 40 साल है। वह दो साल से पूरब अपार्टमेंट में रह रहा है। साथ ही म्यूजिक बनाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed