फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   two day remand of Soni got from court

लंडा के गुर्गे सोनी का मिला दो दिन का रिमांड

Thu, 15 Sep 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
two day remand of Soni got from court
मोहाली। स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडा के करीबी गुर्गे अनमोल दीप सोनी की महिला मित्र नवनीत कौर को केस में नामजद करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेश किया गया। जज ने सोनी का दो दिन का रिमांड दिया। वहीं नवनीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

अदालत में सरकारी पक्ष के वकील ने रिमांड लेने के लिए दलील रखी कि आरोपी अनमोल दीप सिंह सोनी काफी शातिर है। वह तीस किलोग्राम के करीब हेरोइन अब तक सप्लाई कर चुका है। इसके अलावा हथियारों की तस्करी के बारे में भी उससे पूछताछ करनी है। इसके लिए आरोपी को तरनतारन लेकर जाना है ताकि वहां से हथियार व अन्य सामान बरामद कर किया जा सके। ये तर्क रखकर सरकारी वकील ने चार दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने सभी दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया। वहीं उसकी महिला मित्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

स्पेशल ऑपरेशन सेल ने खरड़ से किया था गिरफ्तार
मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम खरड़ स्थित गुरु तेग बहादुर नगर अनमोल दीप सोनी को गिरफ्तार किया था। वह काफी समय से अपनी महिला दोस्त के स्टूडियो फ्लैट में छिपा हुआ था। फ्लैट से 103 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही वह विदेश में बैठे अपने मुखिया लखबीर सिंह के संपर्क में था दो पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर हमले का प्रमुख साजिशकर्ता है और आईएसआई के लिए काम कर रहा है। वह पाकिस्तान से हेरोइन व हथियार भेजता था जिसे आगे यह सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed