फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two corona infected found in Mohali, 20 cases are active now

मोहाली में दो कोरोना संक्रमित मिले, अभी सक्रिय हैं 20 केस

Sat, 09 Oct 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two corona infected found in Mohali, 20 cases are active now
मोहाली। जिले में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 7 लोग महामारी को मात देकर तंदुरुस्त हुए हैं। वहीं इस दौरान 5143 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इस महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। यह बात सेहत विभाग के लिए काफी राहत वाली रही। डीसी ईशा कालिया ने लोगों से अपील की है कि अब त्योहारों के दिन शुरू हो गए हैं और ऐसे में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। जो दो संक्रमित आए हैं इनमें एक केस खरड़ से और दूसरा मोहाली शहरी इलाके से है। जबकि इस दौरान 2491 लोगों को पहला और 2652 को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। जिले में अब तक कोरोना के कुल 68751 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 67663 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1068 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी जिले में 20 केस सक्रिय रह गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed