फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two cars collide in dense fog in Mohali, one dead, three injured

Mohali News: मोहाली में घने कोहरे में टकराईं दो कारें, एक की मौत तीन घायल

Tue, 30 Dec 2025 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two cars collide in dense fog in Mohali, one dead, three injured
मोहाली। शुक्रवार देर रात घने कोहरे में दो कारें सेक्टर-91 में आमने-सामने टकरा गईं। हादसा इतना भीषण था कि दोनों कारें चकनाचूर हो गईं।इस हादसे में मशहूर गायक तेजिंदर सोनी के इकलौते बेटे 24 वर्षीय साहिबदीप सिंह निवासी गांव रौंणी खन्ना की मौत हो गई। उनके तीन दोस्त अभि (22), बतन (23) और ए
विज्ञापन

क अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। जब आई-20 कार और फॉर्च्यूनर की आमने-सामने टकराईं तो उस समय वहां घना कोहरा छाया हुआ था। घायलों को तुरंत नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बतन की गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया। अभि की कुहला टूट गया है। चारों आई-20 कार में सवार थे। हादसे में फार्च्यूनर कार चालक भी घायल हुआ, जिसे उसके साथी साथ ले गए थे। मृतक साहिबदीप सिंह पंजाबी गायक तेजिंदर सोनी का इकलौता बेटा है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed