फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two cadets of Maharaja Ranjit Singh Preparatory Institute of Punjab became commissioned officers.

Mohali News: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेट्स बने कमिशंड ऑफिसर

Sun, 16 Jun 2024 03:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Two cadets of Maharaja Ranjit Singh Preparatory Institute of Punjab became commissioned officers.
मोहाली। पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई) के 8वें कोर्स के दो कैडेट़्स ने भारतीय वायु सेना में कमिशंड ऑफिसर के तौर पर शामिल होकर प्रदेश का नाम रोशन कर आसमान छुआ है।
विज्ञापन


इन दोनों कैडेट्स को एयर फोर्स अकादमी, डुंडीगल (हैदराबाद) में हुई कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) के बाद भारतीय वायु सेना में ऑफिसर के तौर पर कमीशन दिया गया है। इस परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी की ओर से किया गया। इनमें तरनतारन निवासी फ्लाइंग ऑफिसर कंवरनूर सिंह फाइटर पायलट के तौर पर फ्लाइंग ब्रांच में शामिल होंगे, जबकि अमृतसर निवासी फ्लाइंग ऑफिसर अनीश पांडे हेलीकॉप्टर पायलट के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दोनों कैडेट्स को भारतीय वायु सेना के अधिकारी बनने पर बधाई दी और उनको सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इन कैडेट्स के कमीशंड अफसर बनने के साथ ही महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के 160 पूर्व कैडेट भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अलग-अलग विंगों में कमिशंड ऑफिसर के तौर पर शामिल हो चुके हैं, जिनमें 21 भारतीय वायु सेना, 121 भारतीय थल सेना और 18 भारतीय नौसेना में शामिल हुए हैं। इसके अलावा 69 पूर्व कैडेट तीनों सेवाओं में कमिशंड ऑफिसर बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा रणजीत सिंह एएफपीआई के डायरेक्टर जनरल, मेजर जनरल अजय एच चौहान, वीएसएम ने कैडेट्स को कमिशंड ऑफिसर बनने पर बधाई देते हुए उनको संस्था के निष्ठावान प्रतिनिधि और पंजाब के सपूत के तौर पर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed