फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested with one kg opium in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में एक किलो अफीम समेत दो काबू

Fri, 13 Oct 2023 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with one kg opium in Zirakpur
जीरकपुर। पुलिस ने बुधवार शाम को नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश और भूप सिंह निवासी गांव भीवनी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एसएचओ सिमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी मैक्डी चौक पर मौजूद थी। इस दौरान फ्लाईओवर के नजदीक पुलिस द्वारा नाकेबंदी कर डेराबस्सी से पैदल आ रहे दो लोगों को शक होने पर गिरफ्तार कर उनकी चेकिंग की तो दोनों के पास से 500-500 ग्राम अफीम बरामद हुई। उसके बाद पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी यूपी से अफीम लेकर आते थे और यहां रिटेल में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed