फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested including a minor for stealing and buying mobile phones, 12 mobile phones recovered

Mohali News: मोबाइल चोरी करने और खरीदने के आरोप में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद

Mon, 14 Jul 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a minor for stealing and buying mobile phones, 12 mobile phones recovered
मोहाली। फेज-1 थाना पुलिस ने नाबालिग समेत दो लोगों को चोरी के 12 मोबाइलों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़ा गया एक आरोपी नाबालिग है। मामले में दूसरा आरोपी किशन कुमार है। पुलिस ने आरोपियों को मोहाली कोर्ट में पेश किया। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। किशन कुमार नाबालिग से चोरी किए मोबाइल सस्ते दामों पर खरीदता था। पुलिस ने नाबालिग से खरीदे 11 फोन उससे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एक मोबाइल नाबालिग से बरामद किया है। डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चाहल ने बताया कि 8 जुलाई को थाना फेज-1 में ममताज आलम निवासी गांव मोहाली ने फोन चोरी होने की सूचना दी थी। उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एसएचओ सुखवीर सिंह की टीम ने मामले की जांच कर 9 जुलाई को नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने और भी कई फोन चोरी किए हैं। वह चोरी के मोबाइल आरके ब्रदर्स के किशन कुमार को सस्ते दामों पर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed