फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested, four named in the firing incident in Bhankharpur village.

Mohali News: गांव भांखरपुर में गोलीकांड में दो गिरफ्तार, चार नामजद

Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested, four named in the firing incident in Bhankharpur village.
डेराबस्सी। नजदीकी गांव भांखरपुर की गुरु नानक कॉलोनी में घर में घुसकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी संजय की मां ईशावती निवासी गुरु नानक कॉलोनी और प्रमोद भबात जीरकपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के नामजद और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में संजय निवासी गुरु नानक कॉलोनी, प्रमोद, विमल और संजय की मां ईशावती शामिल हैं। चार अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि पुलिस ने मामले में प्रमोद और ईशावती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

बीते कल गुरु नानक कॉलोनी निवासी संजय जो चंडीगढ़ में कबाड़ी का काम करता है, वह गली में हंगामा कर रहा था। इस दौरान पड़ोसी परिवार ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि संजय अपने कुछ साथियों के साथ पड़ोसी के घर में घुस गया और मारपीट की। इसके बाद संजय ने जतिंदर गुप्ता पर दो फायर किए, जिनमें से एक गोली उसकी छाती में लगी। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में अब कुछ सुधार बताया जा रहा है।मामले में गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी संजय घटना की रात से ही फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें अलग-अलग जगहों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed