फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested for stealing goods from mobile towers

Mohali News: मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 06:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing goods from mobile towers
लांडरां/बनूड़। बनूड़ थाने की पुलिस ने मोबाइल टावरों से सामान चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि लखविंदर सिंह निवासी गांव लाखोवाल, थाना भवानीगढ़, जिला संगरूर ने पुलिस स्टेशन बनूड़ में शिकायत दी कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है, जो कि इंडस कंपनी के मोबाइल टावरों का रखरखाव करती है। शनिवार को गांव बूटा सिंह वाला में इंडस कंपनी के मोबाइल टावर पर एक युवक वहां से कीमती सामान चोरी कर रहा था, जबकि एक अन्य युवक खड़ा था। उनको देखकर दूसरा युवक चोरी का सामान फेंक भाग गया। पुलिस प्रमुख ने बताया कि शिकायत के आधार पर जब उक्त कंपनी के मैनेजर लखविंदर सिंह और जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर पाल पुलिस पार्टी के साथ गांव बूटा सिंह वाला में मौका देखने के लिए जा रहे थे, तो पास के मोबाइल टावर से सामान चोरी करने वाला कथित चोर राजिंदर सिंह निवासी चौहान कॉलोनी, सैद खेड़ी, राजपुरा खड़ा था। वह पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इसकी निशानदेही पर हरियाणा के पंचकूला में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास छापेमारी कर दूसरे युवक कुलदीप सिंह निवासी गांव कबूलपुर, थाना रादौर, युमनानगर, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रमुख ने बताया कि मोबाइल टावरों का सामान चुराने वाले दोनों युवकों को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed