फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested for smuggling heroin in a car

कार में हेरोइन तस्करी करने जा रहे दो गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for smuggling heroin in a car
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने हिमाचल नंबर की कार में सवार दो नशा तस्कारों को सौ ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। आरोपियों की पहचान वरिंदर उर्फ विक्की निवासी गांव झाकोडा थाना शिलाई जिला सिरमौर हाल निवासी कौंडल निवास विकास नगर थाना छोटा शिमला व जतिदंर कुमार निवासी एयरपोर्ट रोड मीना निवास शिव नगर टोटू थाना बालू गंज जिला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसएसपी मोहाली नजवोत सिंह माहल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति हिमाचल नंबर की स्विफ्ट कार में हेरोइन लेकर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने हेरोइन अपने ग्राहकों को मोहाली व खरड़ एरिया में सप्लाई करनी है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने क्रिश्चयन स्कूल के नजदीक नाकेबंदी की। साथ ही गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। इस दौरान उक्त कार आ गई। इसमें दो लोग सवार थे। चेकिंग के दौरान उनसे हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वरिंदर सिंह उर्फ विक्की व जतिंदर कुमार ने बताया कि लंबे समय से नशा तस्करी करते आ रहे हैं। साथ ही नशे के आदी हैं। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली से हेरोइन लेकर आते हैं, जिसे उनकी तरफ से आगे बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed