{"_id":"62b4cca0140a80718f5b65aa","slug":"two-arrested-for-selling-opium-brought-from-up-mohali-news-pkl4545590119","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से लाकर अफीम बेचने वाले दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से लाकर अफीम बेचने वाले दो काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। नशा तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस को 500 ग्राम अफीम बरामद की है। इनके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वह उत्तर प्रदेश (यूपी) से अफीम लाकर मोहाली और खरड़ में बेचते थे। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ गुड्डू निवासी मुल्लांपुर गरीबदास और फकरे आलम निवासी ककराला जिला बुदायूं के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेस बयान जारी करके की। उनका कहना है कि अदालत से दोनों का पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बलौंगी क्षेत्र में नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। सूचना पर बलौंगी थाना पुलिस और सीआईए ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे बलविंदर व फकरे आलम पुलिस को देख रुक गए। इसके बाद उन्होंने रास्ता बदलकर भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने शक पर दोनों का पीछा करके काबू कर लिया। तलाशी में उनके कब्जे से अफीम बरामद हुई। वहीं पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो फकरे आलम ने बताया कि अफीम की खेप यूपी से लाता है। इसे बलविंदर की मदद से मोहाली और खरड़ में महंगे दाम पर युवाओं को सप्लाई करता है।