फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested along with one kilo and ten grams of opium

Mohali News: एक किलो दस ग्राम अफीम समेत दो गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested along with one kilo and ten grams of opium
डेराबस्सी। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को एक किलो दस ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव खरीनाके जिला तरनतारन और हरनूर उर्फ पवन निवासी फतेहपुर चूरी जिला अमृतसर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने नशा तस्करों और अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान के दौरान सोमवार की रात डेराबस्सी कॉलेज रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक वेन्यू कार आई जिसे रुकने का इशारा किया गया। जब उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ की गई और तलाशी ली तो उनके पास से एक किलो दस ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने उनको मौके पर गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed