फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two animals stolen from village Gholumajra, young men chased by pistols

गांव घोलूमाजरा से दो पशु चोरी, पीछा कर रहे युवकों को दिखाई पिस्तौल

Sun, 23 Feb 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two animals stolen from village Gholumajra, young men chased by pistols
लालड़ू। गांव घोलूमाजरा से शनिवार तड़के महिन्द्रा पिकअप में आए चोर दो पशुओं को चुरा कर भाग गए। इस पर जब पशु मालिक युवकों ने चोरों का पीछा किया तो चोरों ने युवकों को पिस्तौल दिखाकर मारने की धमकी दी। इस पर युवक वापिस आ गए। युवकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीण युवकों ने थाना लालड़ू पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया है। पीड़ित युवक घोलूमाजरा निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बाड़े से पशुओं को एक पिकअप गाड़ी में लादा जा रहा है। इस परजब गुरचरण मौके पर पहुंचा तो चोर दो पशु (एक भैंस और एक कट्टे) को गाड़ी में लाद चुके थे और शोर मचाते ही वे वहां से भाग निकले। जब अंबाला की ओर भाग रहे चोरों का गुरचरण के बेटों तरलोचन और रवि ने बाइक पर गाड़ी का पीछा किया तो चोरों की गाड़ी ने दप्पर टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ दिया और आगे भागते रहे, इस जब दोनों युवक गाड़ी के पास पहुंचे तो चोरों ने उन दोनों को पिस्तौल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी को और ज्यादा तेज भगा लिया। इस पर युवक डर गए और वापिस आ गए। गुरचरण सिंह ने दोनों पशुओं की कीमत करीब 80-90 हजार बताई है। लालड़ू थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही
विज्ञापन

पुलिस ने अंबाला पुलिस को तुंरत सूचित किया था, पर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed