फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two accused of mobile snatching arrested in Phase-2 of Mohali, sent on remand for three days

मोहाली के फेज-2 में मोबाइल झपटमार दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर भेजे

Fri, 24 Sep 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two accused of mobile snatching arrested in Phase-2 of Mohali, sent on remand for three days
मोहाली। फेज-2 में महिला डाक्टर के साथ हुई मोबाइल झपटमारी की वारदात में शामिल आरोपियों को दो दिन में गिरफ्तार करके पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके अदालत पेश किया। दूसरी ओर, अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (30) निवासी सेक्टर-52 व अजय कुमार (24) निवासी डड्डूमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है, जो नशे के आदी हैं। मोबाइल फोन झपटने के बाद उसे बेचकर नशा खरीदते थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. तानिया चौधरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे वह ड्यूटी पर पैदल जा रही थी। तभी फेज-2 स्थित बस्सी सिनेमा पास पहुंची तो अचानक एक बाइक पर आए दो युवकों ने उसके हाथ से वन प्लस मोबाइल फोन झपट लिया और फरार हो गए। दूसरी ओर, आरोपियों द्वारा अंजाम दी गई वारदात को पीड़िता अभी कुछ समझ पाती कि इतने में आरोपी बाइक भगाकर उसकी आंखों से गायब हो गए। लेकिन युवती ने समझदारी दिखाते हुए आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed