फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   twin lions gagan and sawan will entertain tourists in chhatbir zoo

जुड़वां बब्बर शेर गगन और सावन करेंगे छतबीड़ जू में पर्यटकों का मनोरंजन, लुत्फ उठाएं आएं

Fri, 06 Dec 2019 01:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, जीरकपुर Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 06 Dec 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
twin lions gagan and sawan will entertain tourists in chhatbir zoo
छतबीड़ जू में लॉयन सफारी - फोटो : अमर उजाला
अब छतबीड़ जू का लायन सफारी तीन फीमेल और चार मेल शेरों की आवाज से गूंजेगा क्योंकि आज से दो जुड़वा बब्बर शेर गगन और सावन भी छतबीड़ जू के लायन सफारी में छोड़े जाएंगे। इन दोनों को इंदौर चिड़ियाघर से सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति से यहां लाया गया है। तीन साल के जुड़वां भाई पर्यटकों का जू में मनोरंजन करेंगे। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से इन दोनों शेर को पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत चंढ़ीगढ़ लाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि जू प्रबंधन का प्रयास है कि आने वाले समय में छतबीड़ जू में शुद्ध नस्ल के एशियाई शेरों का वंश और बढ़ाया जाए। बता दें कि एशियाई शेरों को हाल ही में लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी में शामिल किया गया है। इस समय विश्व में 450 के करीब शुद्ध एशियाई शेर रह गए हैं।
विज्ञापन


एक साल के भीतर शुरू होगी ब्रीडिंग प्रक्रिया
छतबीड़ जू के डायरेक्टर एम सुधागर ने बताया कि जू के लायन सफारी में शेर-शेरनी के 10 जोड़ों को रखा जा सकता है। वर्तमान में जू की लायन सफारी में इन्हें मिलाकर सात शेर और शेरनी हो जाएंगे। एक साल के भीतर शेर और शेरनी का कुनबा बढ़ाने के लिए ब्रीडिंग प्रकिया भी शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतबीड़ जू में बनेगा डायनासोर पार्क
महिंद्रा चौधरी ज्योलाजिकल पार्क छतबीड़ में इंटरएक्टिव डायनासोर पार्क बनाया जाएगा। यह अपनी तरह का देश में पहला पार्क होगा, जो छतबीड़ चिड़ियाघर में सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी पर आधारित होगा। इस प्रोजेक्ट पर शुक्रवार से काम शुरू होगा। इसका उद्घाटन वन विभाग के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed