{"_id":"6192bbb0cbd71100537041c3","slug":"tuition-teacher-arrested-for-raping-student-case-registered-mohali-news-pkl433112539","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दुष्कर्म करने वाला ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दुष्कर्म करने वाला ट्यूशन टीचर गिरफ्तार, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। ट्यूशन के बहाने शिक्षक ने नाबालिग छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान भरत उदय सिंह (22) निवासी गांव माडी खालड़ा, जिला तरनतारन के रूप में हुई है, जो पढ़ाई के सिलसिले में यहां आया था और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ घर में ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी भरत उदय उसकी नाबालिग बेटी को ट्यूशन पढ़ाने घर आता था, लेकिन एक दिन वह किसी काम से बाहर थी और उसका बेटा भी घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। दूसरी ओर, आरोपी भरत ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप कर दिया और नाबालिग को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे किसी को बताया कि इसका अंजाम बुरा होगा। इसके कुछ दिनों बाद नाबालिग बेटी ने मां से कहकर ट्यूशन टीचर भरत को यह कहकर हटवा दिया कि वे ऑनलाइन खुद पढ़ लेगी।
मेडिकल में हुई रेप की पुष्टि
पुलिस ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद नाबालिग बेटी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई। वहीं, 164 के तहत नाबालिग के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी भरत के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी ट्यूशन शिक्षक भरत को गुप्त सूचनाएं जुटाकर गिरफ्तार कर लिया।