फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck union and farmers blocked the highway in the strike on the fifth day

पांचवें दिन हड़ताल में ट्रक यूनियन और किसानों ने जाम किया हाईवे

Sat, 11 Dec 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Truck union and farmers blocked the highway in the strike on the fifth day
जीरकपुर। पांचवें दिन की हड़ताल के दौरान ट्रक यूनियन के सदस्यों और किसानों ने मांगें पूरी न होने पर शुक्रवार को शाम साढ़े 4 बजे नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यह जाम छत लाइट प्वाइंट पर घटना स्थल के नजदीक लगाया गया। ट्रक यूनियन के सदस्यों की ओर से हाईवे के दोनों ओर ट्रक लगाकर रोड को बंद कर दिया गया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रक यूनियनों के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक वह रोजाना एक घंटा हाईवे जाम करेंगे। एक घंटे के जाम के दौरान ट्रक यूनियन के मुख्य वक्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगें पूरी न होने तक एकता को बरकरार रखने की बात कही। अपने भाषण के दौरान मालवा बेल्ट के प्रधान सुखविंदर सिंह बराड़ (पटियाला) ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तब तक संघर्ष जारी रहेगा और रोजाना मांगे पूरी न होने तक नेशनल हाईवे को बंद करके धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रक यूनियन की मांग है कि ठेकेदारी सिस्टम को खत्म कर कंपनी सिस्टम को शुरू किया जाए। ओवरलोडिंग बंद की जाए, जिससे ओवरलोडिंग के रूप में चल रहा भ्रष्टाचार खत्म हो सके। गेहूं और चावल के ठेके यूनियन को सीधे तौर पर दिए जाएं और बीच में ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए। इन मांगों को लेकर ट्रक यूनियन का संघर्ष जारी है। एक घंटे के रोष प्रदर्शन के बाद साढ़े 5 बजे हाईवे खोला गया। पंजाब में कैप्टन सरकार बनते ही ट्रक यूनियनों को भंग कर दिया गया था। इसके बाद ट्रक यूनियनों की ओर से लगातार संघर्ष किया जा रहा था। उस समय के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से यूनियन प्रथा को बंद कर कंपनी सिस्टम में काम करने के लिए न्योता दिया था। इसके बाद से अब तक पंजाब ट्रक यूनियनों द्वारा लगातार रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। अब यह बड़ा आंदोलन का रूप ले चुका है और छत लाइट प्वाइंट पर भारी मात्रा में रोजाना पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाता है। जो मांगे पूरी होने तक लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की कॉल पर बदला वाहनों का रास्ता
जीरकपुर पुलिस ने यूनियन की जाम की कॉल को गंभीरता से लेते हुए साढ़े 4 बजे से पहले ही ट्रैफिक रूट बदल दिया था। बनूड़ से जीरकपुर जाने वाले ट्रैफिक को छत गांव से अंबाला हाईवे से निकाला गया और जीरकपुर से बनूड़ की ओर जाने वाले ट्रैफिक को गांव अड्डा झुंगिया से छत के रास्ते चिड़ियाघर से होते हुए रामपुर गांव से पटियाला हाईवे पर जाने दिया गया। लेकिन बावजूद इसके ट्रैफिक धीमी गति से निकलने के कारण लंबा जाम लग गया, जिसे निकालने में पुलिस को घंटो मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed