{"_id":"6650d6d42521a451310f85d7","slug":"truck-hits-motorcycle-driver-dies-mohali-news-c-71-1-mli1005-115003-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़ अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूषण फैक्ट्री के सामने सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवतेज सिंह (27) निवासी गांव धीरे माजरा लालड़ू के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक गांव कुडावाला स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बताया कि नवतेज सिंह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे मोटरसाइकिल पर गांव से फैक्ट्री ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान जब वह भूषण फैक्ट्री के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिवार में पत्नी के साथ एक बच्चा है। संवाद