{"_id":"69810f7e2d15b389720c4502","slug":"truck-collides-with-an-unknown-vehicle-parked-due-to-fog-driver-dies-mohali-news-c-71-1-mli1010-138681-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: धुंध के कारण खड़े अज्ञात वाहन से टकराया ट्रक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: धुंध के कारण खड़े अज्ञात वाहन से टकराया ट्रक, चालक की मौत
विज्ञापन
मोहाली। लाडरां-बनूड़ रोड पर गोल चौक के पास सुबह घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हो गया जिसमें ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। हादसा भारतमाला रोड पर एयरपोर्ट मोहाली की ओर जाते समय हुआ।
पुलिस को दिए बयान में धर्मजीत निवासी गांव करतारपुर थाना नूरपुरबेदी जिला रूपनगर ने बताया कि वह ड्राइविंग करता है और करीब तीन वर्षों से रोशन लाल निवासी गांव बुंगड़ी के कैंटर (छह चक्की) ट्रक को चला रहा था।
31 जनवरी 2026 की सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह अपने मालिक रोशन लाल के साथ ट्रक में सवार होकर रोपड़ से अंबाला जा रहा था। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान लाडरा-बनूड़ रोड गोल चौक के पास सड़क पर पहले से खड़े एक अज्ञात वाहन के पीछे उनका ट्रक तेजी से टकरा गया। हादसे में चालक धर्मजीत को मामूली चोटें आईं, जबकि कंडक्टर सीट पर बैठे रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
टक्कर के बाद अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से घायल रोशन लाल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बनूड़ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस चौकी सनेटा की टीम ने कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फेज-6 मोहाली भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।