फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Truck collided with the car of a family going to pay obeisance in the temple, one died

Mohali News: मंदिर में माथा टेकने जा रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 27 Mar 2023 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with the car of a family going to pay obeisance in the temple, one died
मंदिर में माथा टेकने जा रहे परिवार की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

माता मनसा देवी में पूजा करने जा रहा था परिवार, पांच जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
लांडरां/बनूड़। मंदिर में माथा टेकने के लिए निकले एक परिवार की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जिला पटियाला के गांव बहरू से जरनैल सिंह परिवार के पांच सदस्यों के साथ माता मनसा देवी मंदिर में पूजा करने जा रहा था। जब वे गांव कराला के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। इस हादसे में कार में सवार जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार जगसीर सिंह, अभिजोत सिंह, मनदीप सिंह, मनप्रीत कौर व हरविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद जरनैल सिंह का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed